बिलासपुर अक्टूबर में 14से16 अक्तूबर तक होगा यूथ फेस्टिवल का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2024-25 के लिए अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के करीब 150 महाविद्यालयों से लगभग 900 से 1000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

इस उत्सव के दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज मेकिंग, स्पॉट फोटोग्राफी और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और कहा कि यह पहली बार है जब हमारे कॉलेज में ग्रुप-1 युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

तैयारियों में जुटा कॉलेज प्रशासन
प्राचार्य डॉ. कटवाल ने बताया कि महाविद्यालय ने तुरंत प्रभाव से इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। सभी समितियां अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment