जे के मिश्र/ बिलासपुर – जिले में एक बार फिर से डायल 112 ने साबित किया कि आपातकालीन स्थिति में यह सेवा कितनी जीवनरक्षक हो सकती है। मंगलवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी से आई एक आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर डायल 112 की टीम ने एक युवक की जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने हाथ और गले को खुद ही काट लिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। सूचना मिलते ही, पांच मिनट के अंदर सिविल लाइन डायल 112 टीम, जिसमें आरक्षक सूर्यकांत राठौर (1221) और चालक योगेश कौशिक शामिल थे, मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि समय पर युवक को अस्पताल लाने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी। 112 इमरजेंसी सेवा की तेज़ी से पहुंचने और तत्परता से कार्रवाई करने के कारण गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत उपचार मिल सका।

युवक के परिजनों ने इस त्वरित सहायता के लिए बिलासपुर पुलिस और सिविल लाइन 112 टीम का आभार व्यक्त किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243596
Total views : 8292628