बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव संपन्न,आशीर्वाद पैनल ने मारी बाज़ी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर।  बिलासपुर प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव उत्साह और जोश के बीच संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में पत्रकार सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस बार 6 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मतगणना के बाद आए नतीजों में आशीर्वाद पैनल को बढ़त मिली, वहीं विकास पैनल ने भी अहम पदों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अध्यक्ष : आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव ने 277 वोट पाकर बाजी मारी। उनके प्रतिद्वंदी विकास पैनल के अजीत मिश्रा को 191 और निर्दलीय अशरफ मेमन को 6 वोट मिले। इस श्रेणी में 13 मत निरस्त हुए। यादव ने 86 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष : आशीर्वाद पैनल के गोपीनाथ डे ने 263 वोट हासिल किए। विकास पैनल के दिलीप अग्रवाल को 172 और निर्दलीय रमन किरण को 43 वोट मिले।

सचिव : त्रिकोणीय मुकाबले में विकास पैनल के संदीप करिहार 232 वोटों के साथ विजयी रहे। आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला को 214 और निर्दलीय मोहम्मद इसराइल को 33 वोट मिले। करिहार ने 18 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सहसचिव : आशीर्वाद पैनल के रमेश राजपूत ने 306 वोटों के साथ जीत हासिल की। विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को 169 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष : आशीर्वाद पैनल के लोकेश बाघमारे ने 261 वोट पाकर विकास पैनल के विजय क्रांति तिवारी (219 वोट) को 42 मतों से हराया।

कार्यकारिणी सदस्य : विकास पैनल के कैलाश यादव ने 249 वोट हासिल किए। उन्होंने आशीर्वाद पैनल के संतोष मिश्रा (229 वोट) को 20 मतों से पराजित किया।

इस चुनाव में आशीर्वाद पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव और कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि विकास पैनल के खाते में सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पद आए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment