बिलासपुर: विदेशी नागरिकों ने तोड़ी पुलिस की नाकाबंदी, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बिलासपुर जिले के रतनपुर बेलगहना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की जा रही नाकेबंदी को तीन विदेशी नागरिकों ने तोड़ने की कोशिश की। इन संदिग्धों ने पुलिस जवानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर पुलिस को एक संदिग्ध दिल्ली पासिंग कार के बारे में सूचना मिली थी, जो बेलगहना की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी। पुलिस ने फारेस्ट बेरियर और शनिचरी बाजार के पास स्टॉपर लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कार नंबर DL9 CU 4208 ने स्टॉपर को टक्कर मारते हुए वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस जवान सुनील कोरी और लेखपाल सिंह खुसरो उस वक्त मौके पर तैनात थे। गाड़ी तेज़ी से स्टॉपर को उड़ाते हुए उनके पास से गुजरने वाली थी, लेकिन दोनों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद, थाना प्रभारी ने कोनी थाने को सूचना दी और कोनी पुलिस ने ट्रक लगाकर कार को पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि कार में सवार तीनों लोग अफगानिस्तान के निवासी हैं और दिल्ली में पिछले 10-11 साल से रहते हैं। इनकी पहचान वलसुद्दीन कमलजादा (37 वर्ष), फयाजुद्दीन (32 वर्ष) और समन्दरोवा नाजीरा (39 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *