बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और आखिरी चरण के तहत सुबह 7 बजे से 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। इस बीच, सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान किया गया है।
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग
पहले चार घंटे में सबसे अधिक किशनगंज में 34.74 फीसदी जबकि मधुबनी में 28.66 प्रतिशत वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण में 32.39 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 31.16, शिवहर में 31.58 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 29.81, मधुबनी में 28.66, सुपौल में 31.69, अररिया में 31.88 प्रतिशत, किशनगंज में 34.74 प्रतिशत, पूर्णिया में 32.94 प्रतिशत, कटिहार में 30.83 और भागलपुर में 29.08 फीसदी वोट डाले गए हैं।
गया और जमुई में भी बढ़-चढ़कर मतदान
इसके अलावा बांका में 32.91 फीसदी, कैमूर में 31.98 प्रतिशत, रोहतास में 29.80, अरवल में 31.07, जहानाबाद में 30.36, औरंगाबाद में 32.88, गया में 34.07, नवादा में 29.02 और जमुई में 33.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
पहले चरण से बेहतर मतदान प्रतिशत
पहले चरण के मतदान में 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं।
एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए हैं। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती
बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और जमुई जिलों में मतदान का कार्य चल रहा है।
दिग्गज नेताओं का भविष्य इस चरण में तय होगा
पहले चरण के मतदान में कई पार्टियों के अध्यक्षों के भी भविष्य तय होंगे। एनडीए की बात करें तो इस चरण में बीजेपी के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान संपन्न
पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान सम्पन्न हो चुका है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188955
Total views : 8223493