8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

8वां वेतन आयोग लगने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट है। 8वें वेतन आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मई 2026 तक कर दी है। नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) (स्टाफ साइड) ने मेमोरेंडम जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।

मेमोरेंडम सबमिट करने की आखिरी तारीख पहले 30 अप्रैल 2026 थी। हालांकि, पे कमीशन ने मेमोरेंडम की फिजिकल कॉपीज के साथ PDF और MS Word कॉपीज ऑनलाइन जमा करने के आग्रह को नहीं माना।

यानी, कमीशन केवल एक स्पेसिफाइड लिंक के जरिए जमा किए गए ऑनलाइन सबमिशंस को स्वीकार करेगा, जबकि सभी फिजिकल कॉपीज, पीडीएफ और ई-मेल्स को रिजेक्ट कर देगा। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

8वें वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए मेसेज में कहा है, ‘रिस्पॉन्स जमा करने की आखिरी तारीख रविवार 31 मई 2026 है। सारे सबमिशंस केवल स्पेसिफाइड लिंक के जरिए किए जाने चाहिए।

पेपर बेस्ड मेमोरेंडम/हार्ड कॉपीज/पीडीएफ/मेमोरेंडम के ई-मेल्स पर कमीशन विचार नहीं करेगा।’ नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन से मेमोरेंडम सबमिशन की तारीख 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 31 मई 2026 करने का आग्रह किया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment