बिलासपुर में एसीबी की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्व-सहायता समूह को आबंटित कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।


डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार उचित मूल्य की दुकान का आबंटन कराने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।


शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। निर्धारित योजना के तहत आरोपी को उसके महावीर सिटी स्थित आवास पर प्रार्थी से 90 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम जब्त कर ली है।


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आवास पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है।


गौरतलब है कि इस वर्ष एसीबी बिलासपुर द्वारा की गई यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है। एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment