भानपुरी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता… दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 हत्यारे सलाखों के पीछे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। जिले को दहला देने वाले भानपुरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

1 सितंबर 2025 की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपने घर में सो रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुस आए। उन्होंने मृतक और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 5,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता रश्मि साहू की शिकायत पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। लगातार जांच, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में दो और फरार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

आज गिरफ्तार आरोपी

  • सहदेव राम रात्रे (30 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा

  • देवेन्द्र कुमार बघेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा

पहले गिरफ्तार आरोपी

  • धनराज यादव (22)

  • हुपेन्द्र बांधे (18 वर्ष 11 माह)

  • चेतन कुमार साहू (19)

  • कलेश्वर ध्रुव (22)

  • हेमसागर मण्डावी (20)

  • सोमप्रकाश देवांगन (36)

अब तक पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की सांस है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले की चार्जशीट भी अदालत में पेश की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment