लोरमी में सुरक्षा को मजबूत करने वाला बड़ा कदम: उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 40 सीसीटीवी कैमरों का किया लोकार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

लोरमी: स्मार्ट सिटी की दिशा में बढ़ते कदम के तहत लोरमी नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर 40 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव द्वारा किया गया। 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस नेटवर्क से शहर की सुरक्षा व्यवस्था में नया आयाम जुड़ गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी मजबूत बनाएगी।

लोरमी नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए ये कैमरे थाना लोरमी से 24 घंटे रीयल टाइम मॉनिटरिंग के अधीन रहेंगे। उन्नत तकनीक से लैस ये कैमरे चोरी, लूट, डकैती, महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के साथ-साथ अन्य गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण में सहायक सिद्ध होंगे।

मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जनता की सुरक्षा को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

उन्होंने आम जनता और व्यापारियों से अपील की कि दुकानों और घरों के सामने भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा की साझेदारी करें। इस लोकार्पण से लोरमी शहर अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में उत्साह का संचार हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *