राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को एरियर्स के रूप में नहीं दिया जाएगा।
आदेश के अनुसार, 1 जनवरी से सातवें वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठवें वेतनमान में महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही छठवें वेतनमान में डीए 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है।
सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों कर्मचारियों को महंगाई के बढ़ते बोझ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Author: Deepak Mittal









