बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2025/11/DocScanner-Nov-27-2025-8-36-PM.pdf”]

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस शिखा राजपूत तिवारी (आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त आयुष) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला (आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *