बलौदाबाजार में बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिलाओं को झांसे में लेकर गहनों की ठगी, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार: पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को निशाना बनाता था। यह गिरोह अपने शिकार को भरोसे में लेकर महंगे सामान और गहने चुराने का काम करता था, जिससे किसी को भनक भी नहीं लगती थी।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

गिरोह की महिलाएं पहले गांव में पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का लालच देती थीं। जब ग्रामीण महिलाएं अपने पुराने बर्तन दे देती थीं, तो उन्हें नए बर्तन देकर विश्वास जीत लिया जाता था। इसके बाद, वे सोने और चांदी के छोटे गहने मांगा करती थीं, और नए गहने देने का आश्वासन देकर ठगी को अंजाम देती थीं। एक पीड़िता, भुनेश्वरी साहू, ने बताया कि उसने पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन लिए और बाद में बिछिया देने पर नए बिछिया भी प्राप्त किए।

खरसिया से हुए गिरफ्तार

इस पूरे ठगी मामले में गिरफ्तार लोगों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। आरोपी महिलाएं पहले ग्रामीण महिलाओं को अपने भरोसे में लेती थी, उसके बाद उन्हें ठगी का शिकार बनाती थी। पीड़ित महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का अहसास तब हुआ जब आरोपी महिलाएं उनसे लिए समान वापस देने के लिए तीन-चार दिन तक नहीं आई‌ जिसके बाद इन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में ठगी के लिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाते थे। इस मामले के सामने आने के बाद अब ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे गिरोहों से बचा जा सके। पुलिस ने सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *