राजनांदगांव: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 16 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 BC-3962) से 20 पेटियों में रखी 180 बल्क लीटर गोवा व्हिस्की जब्त की गई। बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए बताई जा रही है।
आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में अंजाम दी। टीम ने बताया कि बरामद शराब केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध लेबल के साथ अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
-
सतीश बनोठे (33 वर्ष), निवासी मोहाटोला, गोंदिया, महाराष्ट्र
-
सरोज बनोठे (34 वर्ष), निवासी बोथली, बालाघाट, मध्य प्रदेश
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, टीम ने एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी जब्त की। दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए सतत जांच अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155816
Total views : 8176364