EPFO का बड़ा फैसला, बिना क्लेम के मिलेगा पुराने और बंद खाताधारकों का पैसा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) अब एक नया ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे निष्क्रिय (Inactive) खातों में फंसा पैसा आसानी से निकाला जा सकेगा। इस कदम से करीब ₹5,200 करोड़ की बड़ी रकम क्लियर होने की उम्मीद है।

EPFO का यह नया सिस्टम खास तौर पर उन खातों के लिए बनाया जा रहा है, जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। शुरुआत में यह सुविधा लगभग 8.1 लाख ऐसे खातों पर लागू होगी, जो आधार से लिंक हैं। इसका मकसद है कि लोगों को बिना क्लेम फाइल किए ही उनका पैसा सीधे बैंक खाते में मिल जाए।

इस योजना के तहत सबसे पहले ₹1,000 या उससे कम बैलेंस वाले खातों को ऑटो-सेटलमेंट में शामिल किया जाएगा, यानी अगर आपके पुराने EPF खाते में छोटा अमाउंट पड़ा है, तो वह अपने-आप आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment