महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 2.06 करोड़ का गांजा व वाहन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र ले जाने की सूचना पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और एक स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया।

जांच के दौरान दोनों वाहनों में रखी बोरियों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के फुलवानी जिले से गांजा लेकर पुणे (महाराष्ट्र) जा रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1,40,95,000 रुपए मूल्य का 281.900 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर (कीमत 40 लाख रुपए) और स्कॉर्पियो (कीमत 25 लाख रुपए) के साथ 4 मोबाइल फोन जब्त किए। इस प्रकार कुल 2,06,45,000 रुपए का माल जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत शंकर गोले (38 वर्ष), क्षितिज वीरसेन जाधव (21 वर्ष), अक्षय नंदकुमार निगम (27 वर्ष), अभिषेक डेविड जगले (26 वर्ष) और महेश काटकर (39 वर्ष), सभी निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment