सूरजपुर: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए सूरजपुर पुलिस ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने करीब 65 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों को नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन परिसर में बनाए गए अस्थायी भट्ठे में की गई।
जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में एनडीपीएस एक्ट के 20 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। इनमें 101.74 किलोग्राम गांजा, 753 नग गांजा के पौधे, 103 नग टेबलेट, 778 नग इंजेक्शन, 98 नग कफ सिरप और 5920 नग कैप्सूल शामिल थे। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई गई है।
इस संबंध में डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर Prashant Kumar Thakur ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की 23 दिसंबर 2022 की अधिसूचना तथा छत्तीसगढ़ शासन के 21 नवंबर 2024 के निर्देशों के अनुरूप की गई। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी, वन विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवाओं और आम नागरिकों को नशे से बचाने के लिए भविष्य में भी मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158727
Total views : 8181127