बिलासपुर। शहर में आज आयकर विभाग ने कोल कारोबार से जुड़े एक बड़े ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने नामी कोल कारोबारी फिल ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम SIR (Survey, Inspection & Raid) की सर्वे टीम के रूप में मौके पर पहुंची। जिन वाहनों से टीम पहुंची, उन पर SIR के स्टीकर लगाए गए थे, ताकि कार्रवाई को गोपनीय रखा जा सके।
फिलहाल आयकर विभाग की टीम फिल ग्रुप के कार्यालय, फैक्ट्री और आवासीय परिसरों सहित कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित फिल ग्रुप के मुख्य कार्यालय तथा रामा वर्ल्ड स्थित मालिक के निवास पर कार्रवाई जारी है।
टीम खातों, लेन-देन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Author: Deepak Mittal









