बड़ा हादसा ,भारी बारिश से गिरी मंदिर की दीवार, 9 बच्चों की दर्दनाक मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मध्य प्रदेश के सागर में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। घटना सागर जिले के शाहपुर कस्बे की है जहां आज भारी बारिश के चलते दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 9 मासूमों की मौत हो गई। इस बादसे के बाद राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के बाद सुबह शाहपुर कस्बे में स्थित एक मंदिर की दीवार गिर गई। दुर्घटना के बाद मलबे में कई बच्चे दब गए। इनमें से 9 की मैत हो गई जबकि दो घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह 8.30 बजे की बताई जा रही है। 

सागर के जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि कुछ बच्चे घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है, जबकि घटना स्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। यहां कल रात से तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते यह दीवार गिरी है। इस हादसे में जिन 9 बच्चों की मौत हुई है वह 10 से 15 साल के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।  यहां सावन में आयोजित कार्यक्रम के लिए शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था। शिवलिंग निर्माण में कई लोग शामिल हुए थे। इसमें कई बच्चे भी शामिल थे।

इसी दौरान दीवार गिर गई और 9 बच्चों की जबकर मौत हो गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा हरदयाल मंदिर का बताया जा रहा है जिसकी दीवार 50 साल पुरानी है। मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में इलाके से मलबा हटाते हुए देखा जा सकता है। गांव के कई लोगों के साथ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment