मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था। इसी दौरान चार्जिंग पॉइंट में अचानक धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग गाड़ी से घर के अंदर फैल गई और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में धमाके भी हुए। इसके अलावा, घर में ज्वलनशील केमिकल भी मौजूद थे, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई।
यह मकान मनोज पुगलिया का बताया जा रहा है, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168666
Total views : 8196387