आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। तीर्थ स्थान और दैव दर्शनों के लिए निकले लोगों से भरी बस घाट रोड से गुज़रते वक्त खाई में गिर गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
इस दुर्घटना में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों की हालत नाजुक है। आंध्र प्रदेश चित्तूर जिले की यह बस भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी। यह हादसा चित्तूर-मरेदुमिल्ली घाट मार्ग पर हुआ
Author: Deepak Mittal









