अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को बीईओ ने लगाई फटकार,शासन की योजनाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पथरिया प्रतिभा मंडलोई द्वारा सरगांव क्षेत्र के अशासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों की बैठक हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या सरगांव में आयोजित की गई। बैठक में अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अपार आईडी, आयुष्मान कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं युडाइस डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी जानकारी ली गई।समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों द्वारा शासन के निर्देशों का पालन समय पर नहीं करने की शिकायतें सामने आईं।

इस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं विद्यार्थियों के हित के लिए हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय पर आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कलेक्टर मुंगेली को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी। बैठक में सरगांव बालक, सरगांव कन्या, धमनी, चुनचुनिया, ककेडी, बदरा (ब), बदरा (ठ), मदकू, बासीन, बैतलपुर, खुटेरा, सकेत, मर्राकोना, बावली तथा हिंच्छापुरी के समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एबीईओ रविपाल राठौर एवं बीआरसी अशोक यादव भी मौजूद रहे। बीईओ ने बैठक के अंत में कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाना सभी संस्था प्रमुखों की जिम्मेदारी है,इसलिए सभी पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *