प्राथमिक शाला अंडा में राधा कृष्ण बनो,मटकी सजाओ एवम् मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल) : मुंगेली- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता,मटकी सजाओ,मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधान पाठक ललित यादव द्वारा श्री कृष्णा जी के जीवन लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए सदमार्ग पर चलकर जीवन यापन करने हेतु सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उत्साह के साथ सभी छात्र एवं छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभाई।


राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रिया कौशिक,द्वितीय स्थान सौम्या ध्रुव,तृतीय स्थान डिगेश्वरी पटेल,मानवी कौशिक एवम् कृष्ण सुदामा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनायक कौशिक,द्वितीय स्थान युगल कौशिक,तृतीय स्थान गौकरण गोस्वामी रहे।


सामूहिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के मध्य कराया गया जिसमें बालक वर्ग को जीत प्राप्त हुई एवम् एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से सुप्रिया कौशिक कक्षा 5वीं को जीत प्राप्त हुई।

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शाला परिवार द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक मानचंद ध्रुव एवम् रामलाल कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *