रायपुर: राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बस्तर जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसके साथ ही शासन ने दो अन्य आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। आईएएस अवनीश शरण और आईएएस किरण कौशल को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को शासन स्तर पर कार्यों की सुचारू व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के उद्देश्य से किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने नए दायित्वों की तैयारी शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185019
Total views : 8218083