बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले में बस्टर फाइटर के जवान ने आत्महत्या कर ली। बीजापुर कोतवाली थाना के सामने जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *