मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: फरवरी खत्म होने को है और मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़े कामों की योजना बनाने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप मार्च में बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के प्रमुख त्योहार शामिल हैं।

 मार्च 2026 में बैंक छुट्टियों की प्रमुख तिथियां

  • 1 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)

  • 3 मार्च (मंगलवार) – होली (दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब सहित कई राज्य)

  • 4 मार्च (बुधवार) – कुछ राज्यों में होली का अवकाश

  • 8 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 13 मार्च (शुक्रवार) – चापचर कुट (मिजोरम)

  • 14 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार

  • 15 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 17 मार्च (मंगलवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर)

  • 19 मार्च (गुरुवार) – गुड़ी पड़वा, उगादी, नवरात्रि प्रारंभ (महाराष्ट्र सहित कई राज्य)

  • 20 मार्च (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (देशभर)

  • 21 मार्च (शनिवार) – रमजान ईद, सरहुल

  • 22 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 26 मार्च (गुरुवार) – श्रीराम नवमी

  • 27 मार्च (शुक्रवार) – कुछ राज्यों में दशमी अवकाश

  • 28 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार

  • 29 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 31 मार्च (मंगलवार) – श्री महावीर जयंती (कई राज्य)

 शेयर बाजार भी 12 दिन रहेगा बंद

मार्च 2026 में भारतीय शेयर बाजार कुल 12 दिन बंद रहेगा।

  • 3 मार्च – होली

  • 26 मार्च – श्रीराम नवमी

  • 31 मार्च – श्री महावीर जयंती

  • इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इन माध्यमों से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल लेन-देन किए जा सकेंगे।

ऐसे में मार्च महीने में बैंक या शेयर बाजार से जुड़े किसी भी जरूरी काम की योजना बनाते समय छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपका काम समय पर और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment