निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली। जिले में सट्टेबाजी और जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुंगेली पुलिस सक्रिय मोड में है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज की पतासाजी के लिए इस्तहार जारी किया गया है।

आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वालों को 1000 रुपये (एक हजार रुपये) नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।आरोपी योगेंद्र शर्मा पिता गोविंद प्रसाद शर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली (छ.ग.) है। वह थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 तथा अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 के मामलों में वांछित है।

घटना के बाद से 7 अक्टूबर 2025 से आरोपी फरार चल रहा है। थाना प्रभारी द्वारा उसकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।पुलिस ने जनता से अपील की है कि आरोपी का नाम, पता या गिरफ्तारी में सहायक कोई युक्तियुक्त जानकारी उपलब्ध कराने पर इनाम राशि दी जाएगी। जानकारी देने वाले का नाम पूर्ण गोपनीय रखा जाएगा।
आरोपी का हुलिया इस प्रकार है:
इकहरा बदन, कद 5 फिट 6 इंच, गेहूंआ रंग, बाईं आंख की भौंह पर मस्सा, हिंदी और छत्तीसगढ़ी में बात करता है।
संपर्क के लिए:
थाना फास्टरपुर-सेतगंगा (8839781174), कंट्रोल रूम (9479193044, 07755-264103)।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191066
Total views : 8226423