बालोद जिला पुलिस ने साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं महिला-बाल अपराधों से सुरक्षा हेतु छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।
नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए छात्रों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
स्कूली बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में जानकारी देकर अपराधियों से सतर्क रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत परिजनों एवं पुलिस को देने की सलाह दी गई।
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 के उपयोग की प्रक्रिया बताई गई।
बालोद,,दिनांक 27.06.2025 को पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में, बालोद जिले के समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, जैसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल पर ओटीपी, बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड विवरण, आदि मांगने पर उसे साझा न करना, फ्रॉड कॉल से सतर्क रहना, बिजली बिल भुगतान, कैशबैक ऑफर, लोन एप्स, केबीसी लॉटरी, टावर लगवाने के नाम पर ठगी से सावधान रहना। साथ ही, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचाव की जानकारी भी दी गई।
साइबर अपराध घटित होने पर त्वरित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने हेतु जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी अपराधों पर जानकारी देकर बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। “गुड टच” व “बैड टच” के विषय में मार्गदर्शन देते हुए ऐसे मामलों में तुरंत परिजन या पुलिस को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चे भयमुक्त वातावरण में रह सकें।
जिले के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। नशे के कारण होने वाले अपराधों व सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, झलमला के विद्यार्थियों को एसडीओपी देवांश राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद शिशुपाल सिन्हा एवं महिला सेल प्रभारी सीता गोस्वामी द्वारा उक्त जागरूकता अभियान के तहत जानकारी प्रदान की गई।
जिले की सभी थाना-चौकी क्षेत्रों के स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165280
Total views : 8191174