
(मुकेश शर्मा) : तीन वर्षों से मानव सेवा सर्वोपरि इसी लक्ष्य को सार्थक करने के उद्देश्य को अपने जीवन में लेकर चलने वाले मानव समाज के कार्यों मे अग्रणी रिटायर आर्मी अधिकारी पिक रिन्यू कंपनी के जनरल मैनेजर उमेश कुमार सलहाकार मैनेजर राकेश कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियव्रत सिंह सरपंच वैष्णवी अरुण मालवीय योगेंद्र सिंह डोडिया भंवरसिंह सोनगरा की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ग्राम खड़ी व टांडा देवास में 6 शासकीय व प्राइवेट स्कूलो के छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर फुटबॉल बैडमिंटन क्रिकेट सहित टांडा देवास के छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरण किए गए।



साथ ही रिटायर आर्मी अधिकारी ने कहा कि देश सेवा के साथ में मनुष्य के जीवन में मानव सेवा भी जरूरी है आज कई निर्धन बच्चे अपने माता-पिता की आर्थिक कमजोरी के कारण पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में अपना प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

जिससे उनके अंदर छुपी प्रतिभा खेल मे फुटबॉल बैडमिंटन क्रिकेट सहित अन्य खेलों में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं मैने मेरे जीवन में उद्देश्य बनाया है कि अब मानव सेवा का कार्य ही मुझे करना है इसी उद्देश्य को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को खेल किट के साथ बैग वितरण किए गए साथ ही लोगों से अपील की है कि जो आपके क्षेत्र में मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है इसमें सहयोग प्रदान करें इस अवसर पर दोनों गांव के वरिष्ठ नागरिको के साथ पिक रिन्यू कंपनी की टीम उपस्थित रही





















































Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179845
Total views : 8211069