नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
AU बिलासपुर: एनएसयूआई का प्रदर्शन, कुलसचिव को हटाने की मांग, विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (एयू) में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलसचिव को हटाने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में एक घंटे तक हंगामा किया। कोनी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी के ज्ञापन लेने और आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कुलसचिव को तत्काल पद से हटाने की मांग की। इस दौरान परिसर में भारी हंगामा हुआ।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात था जिसने कार्यकर्ताओं को परिसर में घुसने से रोका। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी स्वयं मिले और ज्ञापन लेकर सभी मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पुष्पराज साहू, प्रदीप सिंह, करन यादव, विक्की साहू, विक्की यादव, विन्नी विश्वकर्मा, कल्याणी साहू, उद्रांडी साहू, विक्की बनर्जी, सुमित सिंह, ओमप्रकाश मानिकपुरी, राजा खान, गोपू यादव, जित्तू ठाकुर, चंदू निषाद, दीपक सिंह, धमेंद्र सिंह, मीत सोनवानी, अमित घृतलहरे सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल थे।
कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें
शोध केंद्रों में अवैध वसूली के आरोप
रजिस्ट्रार पर इन्हें संरक्षण देने का आरोप
अशासकीय महाविद्यालय में यूजीसी के नियमों का उल्लंघन
बिना जांच के अशासकीय
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169932
Total views : 8198054