रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बेहद वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, कि 2019 में भारी मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।
बता दें कि, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। मतदाताओं को अब एक वोट से दो प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा। बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठ बार इस सीट से निर्वाचित हुए हैं और वर्तमान में सांसद हैं।
रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, हर राजनीतिक दल को अपनी गतिविधियां चलाने का अधिकार है। लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि, इन चुनावों की प्रक्रिया देशभर में शुरू हो चुकी है और चुनाव पदाधिकारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। इसके बाद जिला और संभाग स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185197
Total views : 8218334