प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से की भेंट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से की भेंट

संगठनात्मक मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की चर्चा

निर्मल अग्रवाल

ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली-भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से भेंट कर भाजपा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने सदस्यता अभियान में भाजपा के रिकॉर्ड सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व में हमें यह कामयाबी मिली है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है।

हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों का भी व्यापक प्रभाव जन मानस पर पड़ा है। पूरा राज्य भाजपामय होता जा रहा है। रत्नावली ने श्री देव को बताया कि मुंगेली जिले के भी सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत कर बड़े पैमाने पर सदस्य बनाए हैं। रत्नावली कौशल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और आपकी कर्मशीलता से हमारी पार्टी राज्य में बड़े अच्छे से प्रतिष्ठित हो चुकी है और हमारे युवा साथी इस वट वृक्ष की जड़ों को सींच कर और भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

युवाओं में अपार उत्साह है और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। रत्नावली कौशल ने शासन के निगम, मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने का आग्रह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से किया।

किरण देव ने रत्नावली कौशल की बातचीत की शैली और उत्कृष्ट वक्तृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बॉडीज में महिलाओं और युवाओं को मौका देने बाबत वे मुख्यमंत्री से जरूर सलाह मशवरा करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *