सुशासन सप्ताह अंतर्गत कृषक सम्मेलन का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन सप्ताह अंतर्गत कृषक सम्मेलन का आयोजन

किसानों को शाल श्रीफल से किया गया सम्मानित

विकसित राज्य के निर्माण मे किसानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका -विधायक सिन्हा

महासमुंद । राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं सुशासन सप्ताह अंतर्गत आज स्थानीय अम्बेडकर भवन मे वृहद कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संदीप दीवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, मुन्ना साहू कलेक्टर विनय लंगेह, अपर कलेक्टर रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, सहकारी समितियों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्र के किसान मौजूद थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, उदयानीकी, मत्स्य, पशुपालन विभाग के स्टॉल लगाया गया व किसानो को विष्णु की पाती का वितरण किया गया एवं वाचन किया गया।

सम्मेलन मे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी, लेकिन शुरुवाती 3 साल मे विकास नहीं हो पायी। उसके पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने राज्य को संवारने का कार्य किया। राज्य आज विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नए राजधानी की नीव भी उसी दौरान रखा गया,जिसे अन्य राज्यों से लोग देखने आते हैँ।। राज्य ने 2018 तक राज्य ने खूब तरक्की की। उसके पश्चात 5 साल फिर राज्य मे विकास की गति धीमी हो गई। अभी फिर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य को विकसित बनाने मे कार्य कर रहे हैँ।अभी हमारा राज्य 24 वर्ष का हो गया है। किसानो से जो भी वादा किये थे उसे पूरा कर रहे हैँ।

प्रति एकड़ 21क्विंटल और 31 सौ मे धान खरीदी का कार्य रहे हैँ। महतारी वंदन से महिलाओ को प्रति माह एक हजार रुपये मिल रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे हम सब विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे । 2047 मे पूरा विश्व विकसित भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने किसान साथियों से सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन मिलकर महासमुंद जिला राज्य के विकास मे अहम् भूमिका निभाएगा।शिकासेर से पानी लाने का प्रयास जारी है।इससे महासमुन्द और खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के किसानो को लाभ होगा। उन्नत क्षेत्र बनाये के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैँ। सिरपुर क्षेत्र मे पीढ़ी जलाशय का कार्य भी पूर्ण होगा।उन्होंने एक वर्ष पूर्ण होने पर किसानो को बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु की पाती का वाचन किया।।

रेड क्रास सोसायटी के अध्यक्ष संदीप दीवान ने कहा कि सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानो के हित के लिए लगातार कार्य कार्य रही है। सभी की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों से सरकार की उपलब्धि को बताया।उन्होंने कहा कि आगामी सन 2047 तक हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।
इस अवसर पर किसानो का शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप प्रशासन किसानो के लिए कार्य कर रही है। जिले मे धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अभी तक 4 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी कि जा चुकी है। अभी तक 90 हजार किसानो ने धान बेचा है।इसके अलावा प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत भी किसान लाभान्वित हो रहे हैँ। मृदा परिक्षण हेतु भी किसानो को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले मे सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन चौपाल और शिविरों जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।किसानो को एक पेड़ मा के नाम के तहत पौध वितरण किया गया।

संकलनकर्ता – प्रभात मोहंती

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *