पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख, मुंगेली, संपर्क: 8959931111

मुंगेली :  पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज, डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2025 को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, थाना रिकॉर्ड, लंबित अपराधों के निराकरण एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया।

थाना स्तर पर निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

27 फरवरी को आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने थाना सरगांव का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सलामी ग्रहण करने के पश्चात थाना रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि—

थाना रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।

लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

सीसीटीएनएस के माध्यम से गुम इंसानों की ट्रैकिंग प्रभावी रूप से की जाए।

साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की राशि अधिकतम होल्ड कराई जाए।

इसके पश्चात थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का निरीक्षण किया गया, जहां विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर उनकी गुणवत्ता सुधारने एवं थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय मुंगेली का भी निरीक्षण किया गया।

आईजी ने अधीनस्थ थानों के कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। अधिक समय से लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यकुशलता के आधार पर पुरस्कार अथवा दंड के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।

रक्षित केंद्र में परेड एवं पुलिस दरबार

28 फरवरी को रक्षित केंद्र मुंगेली में आईजी ने परेड की सलामी ली एवं अच्छे टर्न-आउट वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद एम.टी. शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के रखरखाव एवं शाखा से संबंधित रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

पुलिस दरबार के दौरान आईजी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन संजय साहू, रक्षित निरीक्षक मुंगेली ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2025
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *