रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 64 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की है। इस बार दशहरा और दीपावली के लिए 6-6 दिन का अवकाश रहेगा.
शीतकालीन अवकाश 6 दिन और गर्मियों की छुट्टियां 46 दिनों की निर्धारित की गई हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दशहरा अवकाश 7 से 12 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगा। वहीं, शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन की होगी।

यह आदेश 2024-25 के सत्र में 26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163457
Total views : 8188334