सरिया फैक्ट्री में आग का तांडव: खड़ी ट्रक बनी आग का गोला, रातभर मची अफरा-तफरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरिया फैक्ट्री में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

रात 3 बजे लगी आग, मचा हाहाकार

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 3 बजे की है। फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहले स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया।

दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने की वजह रहस्य

ट्रक में आग कैसे लगी, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैक्ट्री परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment