अमित शाह पहुंचे रायपुर: अटल नगर की परियोजनाओं का निरीक्षण, नक्सल उन्मूलन पर लेंगे उच्चस्तरीय बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार, 22 जून को दोपहर 1:40 बजे दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के तहत शाह सबसे पहले नवा रायपुर के अटल नगर में चल रही केंद्रीय विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) परिसरों का उद्घाटन करेंगे।

गृह मंत्री शाह राज्य की सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। यह बैठक होटल मेफेयर में आयोजित होगी, जहां वे केंद्रीय व राज्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

अमित शाह का 22 जून का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

  • 1:40 PM: दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट आगमन

  • 2:00 – 2:30 PM: केंद्रीय संस्थानों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

  • 3:15 – 4:15 PM: NFSU और CFSL परिसरों का उद्घाटन

  • 4:20 – 6:20 PM: सुरक्षा और विकास को लेकर पहली उच्चस्तरीय बैठक (होटल मेफेयर)

  • 6:50 – 7:50 PM: दूसरी समीक्षा बैठक (होटल मेफेयर)

23 जून का कार्यक्रम:

  • 11:20 AM: रायपुर एयरपोर्ट से नारायणपुर के लिए प्रस्थान

  • 12:15 PM: इरकाभट्टी BSF कैंप आगमन

  • 12:25 PM: नेल्लानार ग्राम का दौरा

  • 1:45 PM: BSF कैंप में जवानों के साथ भोजन

  • 2:20 PM: BSF कैंप में जवानों से संवाद

दौरे का उद्देश्य

अमित शाह का यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। वह जमीनी स्तर पर चल रही विकास परियोजनाओं और सुरक्षा बलों की रणनीति की समीक्षा कर रहे हैं, साथ ही जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सीधे संवाद भी करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment