राहुल पर बरसे अमित शाह…ये आतंकवादियों को जेल से रिहा कर देंगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने  हरियाणा की एक चुनावी सभा में कांग्रेस समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए जबर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का एजेंडा जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद सभी आतंकवादियों को रिहा करना है.

हरियाणा के लोहारू में एक रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया है. बताते चलें कि 18 सितंबर को पहले चरण में जम्मू-कश्मीर की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. फर्स्ट फेज में महबूबा की बेटी इल्तिजा समेत 219 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं.

“ये चुनाव के बाद आतंकवादियों को रिहा करना चाहतै हैं”

अमित शाह ने कहा, “मोदी जी ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया है. लेकिन विपक्षी दल के नेता घाटी को कमजोर करना चाहते हैं. राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला के साथ गठबंधन कर लिया है. उनका एजेंडा क्या है? चुनाव के बाद सभी आतंकवादियों को रिहा करना, पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करना और आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध हटाना.”

‘जब तक है बीजेपी कश्मीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता”

अमित शाह ने हरियाणा का लोहारू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए की केंद्र में मोदी जी बैठे हैं. जब तक बीजेपी केंद्र में है जम्मू-कश्मीर को कोई भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं कर सकता. ये लोग घाटी में फिर से 370 बहाल करना चाहते हैं लेकिन हमा ऐसा नहीं होने देंगे. बीजेपी वह पार्टी है जो ये मानती है पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है.

अपनी रैली के दौरान शाह ने कांग्रेस पर हरियाणा को तुष्टीकरण की राजनीति में धकेलने का आरोप लगाया हुए कहा कि हरियाणा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. क्या हरियाणा इसे स्वीकार कर सकती है?

खेल के क्षेत्र में बढ़ रहा है हरियाणा

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के हजारों युवाओं ने देश के लिए कुर्बानी दी है. लेकिन ये लोग विपक्ष को बढ़ावा दे रहे हैं. ये किसानों और खिलाड़ियों की बात करते है लेकिन करते कुछ नहीं हमने तो हरियाणा में हर खेलों के लिए उन्नत सुविधाओं के बिना कोई जिला नहीं छोड़ा है. ब्लॉक और तहसील में खेल और प्रशिक्षण सुविधाएं बनाने की दिशा में भी हम काम करते हुए आगे बढ़ेंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *