अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और मिडिल-ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने पश्चिम एशिया में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लेखा अजगल्ले, जो कि छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त कार्यालय में लॉयजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नोडल अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारी पश्चिम एशिया क्षेत्र में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करना, उनके आवागमन से संबंधित जानकारी जुटाना और जरूरत पड़ने पर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना होगी।

सरकार का यह कदम संभावित आपात स्थिति में राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164963
Total views : 8190773