‘ऑल द बेस्ट बच्चों…’ CM साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: विष्णुदेव साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के नाम भावनात्मक संदेश साझा किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए—आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान घबराहट होना स्वाभाविक है। अगर डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें, क्योंकि पूरे वर्ष की मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने, कठिन विषयों का पुनरावर्तन करने और समय का संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव भी दिया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार व राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने अंत में कहा, “मेरा स्नेह और आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑल द बेस्ट बच्चों।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment