छत्तीसगढ़ में  इस दिन सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए एक दिन की महत्वपूर्ण सूचना है। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

निर्देशानुसार तथा शासन की आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियमों एवं शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 22 (22.1) के अनुसार, जिला बेमेतरा में 18 दिसंबर, गुरुवार को शुष्क दिवस लागू रहेगा।

शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में संचालित सभी देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), विदेशी/प्रीमियम मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ), देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), साथ ही मदिरा दुकानों से संलग्न सभी अहाते—सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-अहाता)—पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीते या पिलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment