वाहन चालक कमल किशोर गगराले के झूठे आरोपों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा बालोद जिले के पांचों अनुविभागीय दंडाधिकारियों ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वाहन चालक कमल किशोर गगराले के झूठे आरोपों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा बालोद जिले के पांचों अनुविभागीय दंडाधिकारियों ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 
बालोद,,छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, जिला इकाई बालोद के तत्वाधान में आज 22 अगस्त गुरुवार को बालोद जिले के पांचो विकासखंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारियों ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को वाहन चालक कमल किशोर गगराले के झूठे आरोपों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा,, सौंपे गए ज्ञापन में अनुविभागीय अधिकारियों ने कहा कि गत दिनों वाहन चालक कमल किशोर गंगराले के द्वारा शासकीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए अनुशासनहीनता और गलत आचरण की वजह से जहां गुरुर महिला एसडीएम की छवि धूमिल हो रही है वहीं दूसरी ओर संपूर्ण बालोद जिले में गलत संदेश जा रहा है शासकीय नियमों के अंतर्गत कार्य करने की शपथ लेने वाला कर्मचारी अगर शासकीय गोपनीय विषय को सार्वजनिक कर रहा है जो अनुचित है,,बालोद जिले के पांचो ब्लॉक के अनुविभागीय दंडाधिकारियों आर के सोनकर,,सुरेश साहू,प्रतिमा ठाकरे, शिवनाथ बघेल, प्राची ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक कमल किशोर गंगराले द्वारा अपने अधिकारी को नाम से संबोधित करना, अधिकारी के गाड़ी में रहने के बावजूद धुम्रपान का खुलेआम सेवन करना, लगातार बिना लिखित्त सूचना दिये अवकाश पर रहना एवं अवकाश से वापस आकर कमल किशोर गंगराले द्वारा उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित रहने के बावजूद हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करने के अलावा डीजल पची में स्वयं हस्ताक्षर कर शासकीय वाहन खराब होने की लिखित जानकारी अधिकारी को दी गई। जिसका आधार बनाकर अधिकारी पर झूठा आरोप लगाया गया एव शासकीय वाहन चालक द्वारा कुछ मीडिया कर्मियों को झूठा बयान देते हुए अधिकारी की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास किया गया,, हालांकि उस प्रयास में कमल किशोर गंगराले असफल हुआ, इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों का छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अलावा जिला इकाई बालोद भी घोर निंदा करते हुए  घटना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की सभी आवश्यक धाराओं के तहत एवं शासकीय सेवा के नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध उक्त वाहन चालक पर कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही किया जाये ताकि भविष्य में किसी भी कनिष्ठ कर्मचारी द्वारा किसी भी राज्य प्रशासनिक अधिकारी की छवि धूमिल न की जा सके,,अध्यक्ष एवं सदस्यगण छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, जिला इकाई बालोद के पांचो ब्लॉक के अनुविभागीय दंडाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा,जिस पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *