अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब हवाई किराए पर दिखने लगा है। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण एयर इंडिया 12 मार्च से डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाएगी
इसके साथ ही एयर इंडिया विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर भी फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इसके चलते डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ जाएगा। ये नई बढ़ी हुई कीमतें 12 मार्च यानी गुरुवार से लागू होंगी।

हवाई किराया बढ़ाए जाने का कारण मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध है। युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतों में तीव्र वृद्धि हुई है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों के बीच एयरलाइन ने दरों का एक निर्धारित दायरा जारी किया है, जिसे वह तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165344
Total views : 8191241