अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं मयूरी सिंह और तुलिका कर्मा को राष्ट्रीय सचिव, जबकि प्रीति उपाध्याय और राशि त्रिभुवन को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209092
Total views : 8249182