AI गर्ल का मायाजाल: वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाए, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे 1.53 लाख रुपये

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेंगलुरु: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध का एक नया और खतरनाक तरीका सामने आया है। बेंगलुरु में एक 26 वर्षीय युवक को AI-जनरेटेड महिला प्रोफाइल के जरिए हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे 1.53 लाख रुपये वसूले गए।

पीड़ित युवक ने Happn डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी, जहां उसे ‘इशानी’ नाम की एक महिला से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया और निजी चैटिंग शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद उसी नंबर से युवक को वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल पर दिखाई दे रही महिला न्यूड थी।

आरोप है कि महिला ने युवक को भी कपड़े उतारने के लिए उकसाया और इसी दौरान उसके न्यूड विजुअल्स चुपके से रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में आरोपी ने वही तस्वीरें और वीडियो युवक को भेजकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

डर और दबाव में आकर युवक ने किश्तों में आरोपी को कुल 1.53 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी जब और पैसे मांगे गए, तो पीड़ित ने सेंट्रल CEN पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा स्कैम किसी असली महिला ने नहीं, बल्कि AI से तैयार किए गए महिला अवतार के जरिए अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन डेटिंग और वीडियो कॉल के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *