शराब पिलाकर मोबाइल किये चोरी और आनलाइन 2.40 लाख रूपये किये ट्रांसफर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ : चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल महतो (29 साल) निवासी ठाकुरदिया को आज मुखबीर सूचना पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा स्टेशन के पास धर दबोचा जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

 

मोबाइल चोरी को लेकर 13 फरवरी 2024 को डभरारोड खरसिया निवासी गोविंद गुप्ता (उम्र 28 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 नवंबर 2023 की रात, लगभग 9 बजे, वह राठौर चौक के पास अपने दोस्त बिट्टु सिंह, राहुल महतो, सौरभ अग्रवाल के साथ शराब पीया था। दोस्त इसके मोबाइल फोन पर यूपीआई नंबर देख लिये थे । इसे नशे में घर छोड़ कर आये । अगले दिन सुबह जब वह उठा, तो उसका मोबाइल गायब था।

दुसरा मोबाईल व सिम लिया और अपने मोबाईल में फोन पे एप डाउन लोड किया तो पता चला कि खाते से फोन पे के माध्यम से बिट्टु सिंह, राहुल महतो व अन्य के खाते में दिनांक 11.11.23, 12.11.23 एवं 13.11.23 को रकम 2,40,000 रूपये ट्रजेक्शन हो चुका था । मोबाइल चोरी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में आरोपियों पर अप.क्र. 97/2024 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर आरोपी बिट्टु सिंह और  सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया ।

दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताये गोविंद के मोबाइल से ट्रांसफर में मिले रूपए से सौरभ अग्रवाल ने 70 हजार रूपये और बिट्टु सिंह ने 50 हजार रूपए लिये थे । दोंनो गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । आरोपी राहुल महतो फरार था जिसे आज गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी राहुल महतो ने बताया कि उसने चोरी मोबइल से अपने मोबाइल पर 140000 रूपये फोन पे किया था, गोविंद का मोबाइल खरसिया चौंक पर कहीं गिर गया। मोबाइल चोरी कर उसके माध्यम से पैसे निकाले और इसे खर्च किया। आरोपी को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर क्षत्री, आरक्षक सोहन यादव, किर्ती सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *