दिल्ली विस्फोट के बाद गुजरात में भी हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों के साथ धार्मिक स्थल भी हाई अलर्ट पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

– पाकिस्तान से तटीय पट्टी लगी होने के कारण राजकोट रेंज के 5 जिलों में अलर्ट

– सार्वजनिक स्थलों के साथ राज्य के अक्षरधाम, अंबाजी, सोमनाथ और द्वारका समेत धार्मिक स्थलों पर अलर्ट जारी

अहमदाबाद, 11 नवंबर (हि.स.) | देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में पाकिस्तान से लगी तटीय पट्टी के कारण राजकोट रेंज के 5 जिलों में अलर्ट, अहमदाबाद-गांधीनगर समेत पूरे राज्य में पुलिस की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली के लाल किले के पास एक i20 कार में सोमवार को बड़ा विस्फोट हुआ। इसे आतंकी हमला माना जा रहा है। इस विस्फोट के बाद गुजरात में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस गुजरात से जुड़ी अंतरराज्यीय सीमा पर सघन जांच कर रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अहमदाबाद समेत गुजरात के प्रमुख शहरों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी चेकिंग की जा रही है।

विस्फोट के बाद पुलिस ने अहमदाबाद-गांधीनगर से लेकर राजकोट रेंज तक पाकिस्तान से लगी तटीय पट्टी वाले 5 जिलों समेत पूरे राज्य में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। भावनगर, जूनागढ़, नवसारी, पाटण, सूरत के वराछा, वडोदरा-भरूच रेलवे स्टेशन, एसटी बस स्टैंड, होटल-ढाबा, बाजार, धार्मिक स्थलों और गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित सभी चेकपोस्टों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों और यात्रियों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। चिलोडा,कलोल, अमीरगढ़ समेत कई चौकियों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। गुजरात के डीजीपी ने ट्वीट कर लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है, वहीं सभी जिलों के एसपी-डीवाईएसपी ने खुद मैदान में उतरकर चेकिंग की है।

राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि राजकोट रेंज के 5 जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तानियों की घुसपैठ रोकने के लिए तटीय इलाकों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। द्वारका, जामनगर और मोरबी जिलों में सबसे ज्यादा चेकिंग की गई है। राज्य में हाल ही में तीन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भी सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, द्वारका और जामनगर में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सीसीटीवी के आधार पर भी निगरानी और चेकिंग की जा रही है। राज्य के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राज्य के प्रवेश और निकास द्वारों पर नाकेबंदी कर दी गई है। अहमदाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर नाकेबंदी प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों और मंदिरों के आसपास चौबीसों घंटे गश्त शुरू कर दी गई है। राज्य के गांधीनगर अक्षरधाम, अंबाजी, सोमनाथ और द्वारका समेत धार्मिक स्थलों समेत सार्वजनिक स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है। सभी जगहों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। अहमदाबाद के भद्रकाली मंदिर के पास भी चेकिंग की गई है। राजकोट पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर रहा है।

गौरतलब है कि वलसाड जिला पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, केंद्र शासित प्रदेश दमन और दादरा नगर हवेली की सीमा पर स्थित है। इसलिए, इस राज्य के अंतर-राज्यीय चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने भिलाड चेकपोस्ट के पास भी देर रात वाहनों की जांच की देर रात से ही डभोई स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी मार्ग पर वाहनों की सघन जाँच की जा रही है। डभोई से स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी तक सबसे ज़्यादा वीवीआईपी मूवमेंट होने के कारण, वडोदरा ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा और पुलिस कर्मियों द्वारा डभोई में सघन जाँच की जा रही है। स्टैच्यू पर चल रहे भारत पर्व के कारण, 15 तारीख तक वीवीआईपी लोगों के आने-जाने की संभावना है। इसलिए पुलिस ने आस-पास आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नज़र रखी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *