रायपुर: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। Amit Shah की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 के दौरान आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ से प्रभावित राज्यों के लिए कुल 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।
इस निर्णय के तहत Chhattisgarh को 15 करोड़ 70 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह राशि National Disaster Response Fund (NDRF) से जारी की जाएगी, जिससे राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार के इस सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सहायता से राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी।
केंद्र सरकार ने कहा है कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि यह सहायता पहले से जारी संसाधनों के अतिरिक्त है। वित्त वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पहले ही राज्यों को बड़ी राशि जारी कर चुकी है। State Disaster Response Fund (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि NDRF के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
इसके अलावा आपदा जोखिम को कम करने के लिए State Disaster Mitigation Fund (SDMF) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये और National Disaster Mitigation Fund (NDMF) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166579
Total views : 8193187