
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव के द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश लगातार दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जे.पी. एन दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खपरी खुर्द थाना चिल्फी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।
डी.ई.ओ. दीक्षित ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खपरी खुर्द थाना चिल्फी के टेकराम चतुर्वेदी के मकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
लोरमी आबकारी उप निरीक्षक संजय सिंह मरकाम के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया और मौके से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।
डी.ई.ओ. दीक्षित ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) ,34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8224809
Total views : 8269046