छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले 30 शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंडल द्वारा जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों को अगले तीन वर्षों के लिए मंडल के विभिन्न कार्यों से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के दौरान कई छात्रों के अंकों में 20 से 40 तक की बढ़ोतरी सामने आई। इसे गंभीर त्रुटि मानते हुए मंडल ने जांच के बाद संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की है।




मंडल ने संबंधित शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की भी अनुशंसा की है। बताया जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य में लापरवाही और अंक देने में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239544
Total views : 8287780