भाटापारा: भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलने-फिरने में असमर्थ 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने भाटापारा ग्रामीण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 89 वर्षीय माता, जो पूरी तरह असहाय और बिस्तर पर हैं, के साथ रात के समय आरोपी दीपक टंडन ने दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी पूर्व में भी रात के समय घर में घुसकर पीड़िता के साथ गलत कृत्य कर चुका था।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2)(ड) एवं 332 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन उर्फ चुटू (33 वर्ष), निवासी ग्राम मोपका, थाना भाटापारा ग्रामीण, को हिरासत में लिया।
पूछताछ में अपराध स्वीकार
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8161176
Total views : 8185013